वीजा से लेकर बजट तक, जानें थाईलैंड की ओर क्यों बढ़ रहा है भारतीयों का रुझान

Thailand Trip Cost: पिछले कुछ सालों में थाईलैंड की यात्रा भारतीय पर्यटकों की नई ट्रैवल पसंद बनकर सामने आई है। थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया घूमना भारतीय पर्यटक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। थाईलैंड भारतीयों के लिए 'घरेलू विदेश' है ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। थाईलैंड जाना भारतीय पर्यटक क्यों इतना पसंद करते हैं इसे यहां डिटेल में बताया गया है।

Thailand Tourism: हर साल लाखों की संख्या में भारतीय टूरिस्ट थाईलैंड की यात्रा करते हैं। बैंकॉक की नाइटलाइफ, पटाया की रौनक, फुकेट के समुद्र तट-थाईलैंड का हर कोना भारतीय पर्यटकों से गुलजार रहता है। दोस्तों के साथ तो लोग थाईलैंड घूमने जाते ही हैं साथ ही फैमिली ट्रिप पर भी यहां जाना काफी पसंद करते हैं। भारतीय पर्यटकों की दिलचस्पी थाईलैंड को लेकर तेजी से बढ़ रही है इसके पीछे का कारण यहां डिटेल में बताया गया है।

Thailand tourism

थाईलैंड टूरिज्म

इंटरनेशनल ट्रिप की बढ़ती चाह: भारत में मीडिल क्लास की आय और खर्च करने की क्षमता पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी भी है। अब विदेश यात्रा सिर्फ अमीरों तक सीमित नहीं है। बढ़ता मध्यम वर्ग और इंटरनेशनल ट्रिप की चाह में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है।

End of Feed