सभी के लिए नहीं है पहाड़ों के खूबसूरत नजारे! जानें सांस के मरीजों को क्यों नहीं करनी चाहिए हिल स्टेशन की यात्रा?

पहाड़ों की यात्रा करना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांस के मरीजों को हिल स्टेशन पर जाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं सांस के मरीज क्यों न बनाएं हिल स्टेशन की ट्रिप...

Asthma Patients Travel Tips: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर हिल स्टेशन की ओर घूमने का प्लान बनाते हैं। ठंडी हवा, शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारों के बीच समय बिताना बेहद सुकून देता है। लेकिन जिन लोगों को अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी (COPD) या सांस से जुड़ी अन्य बीमारियां हैं, उनके लिए हिल स्टेशन की यात्रा कई बार परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए यदि आपको सांस से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको पहाड़ी यात्रा (Hill Station) से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं सांस के मरीज क्यों न बनाएं पहाड़ों की यात्रा का प्लान?

asthma patients travel tips

पहाड़ों पर क्यों न जाएं सांस के मरीज?

कम होता ऑक्सीजन लेवल

हिल स्टेशनों पर ऊंचाई बढ़ने के साथ हवा में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है। सामान्य व्यक्ति का शरीर इस बदलाव के अनुसार खुद को ढाल लेता है, लेकिन सांस के मरीजों के लिए यह आसान नहीं होता। कम ऑक्सीजन की वजह से सांस फूलना, सीने में जकड़न और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासतौर पर अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को अधिक परेशानी महसूस हो सकती है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट सांस के मरीजों को ज्यादा ऊंचे हिल स्टेशनों की यात्रा न करने की सलाह देते हैं।

End of Feed