समुद्र के ऊपर रेल यात्रा का अनोखा अनुभव, चलती ट्रेन से दिखता है शानदार नजारा

First Sea Bridge in India: दक्षिण भारत में देश का सबसे पुराना समुद्री ब्रिज मौजूद है। जो भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ता है। यह अपने समय का एक इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं है। हालांकि हालांकि साल 2025 में इस पुल की जगह एक नए वर्टिकल लिफ्ट पुल ने ले ली है। आइए जानते हैं कैसा होगा इस अनोखे पुल पर रेल यात्रा का अनुभव...

First Sea Bridge in India: भारत में कई ऐसे पुल हैं जो अपनी खूबसूरती और इंजीनियरिंग के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उन्हीं में से एक है पंबन ब्रिज जिसे भारत का पहला समुद्री पुल माना जाता है। यह पुल तमिलनाडु के मुख्य भूभाग को पवित्र द्वीप रामेश्वरम से जोड़ता है और श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर तक पहुंचने का रास्ता देता है। समुद्र के ऊपर से गुजरती ट्रेन और चारों ओर फैला नीला पानी इस यात्रा को बेहद खास बना देता है। यही वजह है कि पंबन ब्रिज को सिर्फ एक पुल नहीं बल्कि इंजीनियरिंग का अद्भुत चमत्कार माना जाता है। इस पुल पर सफर करना समुद्र के ऊपर रेल यात्रा का अनोखा अनुभव देता है।

Pamban Bridge

पंबन ब्रिज

कहां मौजूद है पंबन ब्रिज?

भारतीय रेलवे में एक अनोखा और सौ साल से भी ज्यादा पुराना समुद्री ब्रिज है, जिसे पंबन ब्रिज के नाम से जानते हैं। लगभग 2 किलोमीटर लंबा ये समुद्री ब्रिज भारत और श्रीलंका के बीच मौजूद समुद्री क्षेत्र में स्थित है। यह पुल भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ता है। इस पुल के बनने से पहले रामेश्वरम तक जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन पंबन ब्रिज बनने के बाद श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए यह यात्रा आसान और सुरक्षित हो गई।

End of Feed