दिल्ली के आसपास बर्फीले एडवेंचर, 500 KM में बेस्ट विंटर ट्रेक डेस्टिनेशन

Snowfall Near Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और सर्दियों की छुट्टियों में कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो विंटर ट्रेक्स से बेहतर कुछ नहीं। यह आर्टिकल खास आपके लिए है इसमें हम आपको दिल्ली के पास मौजूद कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बर्फबारी का पूरा मजा ले सकते हैं। खास बात ये है कि ये डेस्टिनेशन एडवेंचर के लिहाज से भी एकदम परफेक्ट हैं। यहां आपको बर्फ, पहाड़ और रोमांच तीनों एक साथ मिलेंगे।

Winter Treks Near Delhi: घूमने-फिरने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे बढ़िया माना जाता है। ठंडी हवा और बर्फ से ढकी पहाड़ियां सफर को और भी मजेदार बना देती हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और कुछ दिनों की छुट्टी लेकर बर्फ देखने, पहाड़ों में घूमने और ट्रेकिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो यह बिल्कुल मुमकिन है। दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर के अंदर कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन और ट्रेकिंग स्पॉट हैं, जहां आपको स्नोफॉल देखने के साथ-साथ विंटर एडवेंचर का पूरा मजा मिलेगा। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं।

दिल्ली के पास विंटर ट्रेक्स

दिल्ली के पास विंटर ट्रेक्स

धनोल्टी (उत्तराखंड)

दिल्ली से तकरीबन 290 किलोमीटर की दूरी पर धनोल्टी हिल स्टेशन बसा हुआ है। दिंसबर से जनवरी के बीच पर्यटक यहां बर्फबारी का लुत्फ उठाने और ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं। पाइन के जंगलों, पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए धनोल्टी मशहूर है।

End of Feed