तेजी से बढ़ा माइक्रो-वेकेशन का क्रेज, Gen Z को पसंद आ रही 2 दिन की छोटी ट्रिप्स

Micro Vacation Trend: भागदौड़ भरी जिंदगी में एक छोटा का वेकेशन ब्रेक आपको रिफ्रेश कर देता है। जी हां यही कारण है कि आज माइक्रो-वेकेशन का क्रेज युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Micro Vacation Trend: भागदौड़ भरी जिंदगी, लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम और काम के दबाव के बीच अब लंबी छुट्टियों का इंतजार करना युवाओं को पसंद नहीं आ रहा है। खासकर Gen Z यानी 18 से 30 साल के युवा अब 'माइक्रो-वेकेशन' की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। माइक्रो-वेकेशन यानी सिर्फ 2 से 3 दिन की छोटी लेकिन रिफ्रेशिंग ट्रिप। जिसमें कम बजट, कम प्लानिंग और ज्यादा रिलैक्सेशन शामिल होता है। यही वजह है कि वीकेंड ट्रैवल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं क्या है ये नए दौर का ट्रैवल ट्रेंड (Gen z Travel) ?

micro vacation trend

क्या है माइक्रो-वेकेशन

क्या है माइक्रो-वेकेशन

लंबी छुट्टियां और बड़ी ट्रिप की प्लानिंग आसान नहीं होती है। इसलिए माइक्रो-वेकेशन आज काफी पॉपुलर हो रहा है। ये ऐसी छोटी यात्राएं होती हैं जो आमतौर पर वीकेंड या 2-3 दिन की छुट्टियों में पूरी की जाती हैं। इसमें लोग अपने शहर के आसपास किसी हिल स्टेशन, बीच, रिसॉर्ट, कैफे टाउन या एडवेंचर डेस्टिनेशन पर चले जाते हैं। इस नए ट्रेवल ट्रेंड की सबसे खास बात यह है कि इसमें लंबी प्लानिंग, भारी खर्च और कई दिनों की छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।

End of Feed