Hiking Vs Trekking: क्या होता है हाइकिंग और ट्रेकिंग के बीच अंतर? एडवेंचर लवर्स आज ही जान लें फर्क

Hiking Vs Trekking (हाइकिंग और ट्रेकिंग में क्या अंतर होता है): हाइकिंग और ट्रेकिंग दोनों ही प्रकृति से जुड़ने का शानदार तरीका हैं, जिनको कई लोग एक ही मानते हैं। हालांकि दोनों के लेवल और तैयारी अलग-अलग होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर दोनों में मुख्य फर्क क्या है। वहीं हर एडवेंचर लवर को ये पता होना ही चाहिए।

Hiking Vs Trekking (हाइकिंग और ट्रेकिंग में क्या अंतर होता है): अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और पहाड़ों की सैर का शौक रखते हैं, तो आपने हाइकिंग और ट्रेकिंग जैसे शब्द जरूर सुने होंगे। न केवल सुने बल्कि आप हाइकिंग तो ट्रेकिंग पर गए भी होंगे। हालांकि गौरतलब है कि, कई लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन बता दें कि यह दोनों एक्टिविटीज काफी अलग होती हैं। ऐसे में अगर आप भी हाइकिंग या ट्रेकिंग के फैन हैं और इन दोनों के बीच का अंतर जानना चाहते हैं, तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। यहां देखें कि आखिर दोनों में मुख्य फर्क क्या है और साथ ही साथ आपके लिए कौन सी एक्टिविटी सबसे ज्यादा सही रह सकती है।

Hiking Vs Trekking, Travel News, Trekking kya hoti hai

Difference Between Hiking Vs Trekking

हाइकिंग क्या है, What is Hiking

हाइकिंग एक आउटडोर एक्टिविटी है, जिसमें आमतौर पर पहाड़ियों, जंगलों या नदी किनारे बने ट्रैक पर पैदल यात्रा की जाती है। आमतौर पर यह कम दूरी और आसान रास्तों पर की जाती है, जिसमें ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती। बता दें कि, हाइकिंग आमतौर पर एक दिन में पूरी हो जाती है और ये शुरुआती लोगों के लिए यानि की बिगिनर्स के लिए बेहतर मानी जाती है।

End of Feed