Weekend Trip From Noida: नोएडा से अगर आप घूमने के लिए किसी लोकेशन की तलाश में हैं और पहली बार यात्रा कर रहे हैं तो इन 4 में से किसी एक डेस्टिनेशन का चुनाव कर सकते हैं। इन जगहों पर मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों से लेकर शांतिपूर्ण माहौल सबकुछ आपको मिल जाएगा। शॉर्ट ट्रिप के लिए अगर आप किसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इनको चुना जा सकता है।
Weekend Trip Idea (image credit-canva)
मसूरी: इस लिस्ट में नंबर 1 पर मसूरी को शामिल किया गया है। नोएडा से तकरीबन 290 किमी दूर मसूरी आप ड्राइव करके भी पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से मसूरी जाना मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव होता है। खूबसूरत व्यूज, कैम्पिंग, मलाल्टा पॉइंट, कैनाल रोड की सैर मसूरी की खासियत है।
नैनीताल: नोएडा से लगभग 300 किमी की दूरी पर बसा नैनीताल भी आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। झील के किनारे नौकायन, टॉफर टॉप से बर्फीले पहाड़ों का नजारा नैनीताल की खासियत है। सोलो ट्रिप के लिए भी ये एक परफेक्ट ट्रिप डेस्टिनेशन हो सकती है।
धर्मशाला: नोएडा से लगभग 475 किमी की दूरी पर आप धर्मशाला जाने का भी प्लान कर सकते हैं। अगर आप लंबा सफर करने के लिए तैयार हैं तो ही धर्मशाला का चुनाव करें क्योंकि यहां नोएडा से पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। हिमालयी नजारे, तिब्बती संस्कृति और मैकलोडगंज का माहौल इस जगह की खासियत है।
रामनगर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास लगभग 250 किमी की दूरी पर बसे रामनगर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। वाइल्डलाइफ सफारी, नेचर ट्रेल्स और पक्षी दर्शन इस जगह की खासियत है।
