Chocolate Day 2026: वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। चॉकलेट डे को स्पेशल बनाने के लिए साथी के साथ कहां जाएं इसको लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं तो यहां कुछ शानदार जगहों के बारे में विस्तार से बात की गई है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। दिन का प्लान हल्का और मजेदार रखने के लिए भी यहां टिप्स दी गई है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप हर छोटी से छोटी जानकारी को डिटेल में समझ सकते हैं।
चॉकलेट डे पर कहां जाएं घूमने
कैफे डेट: चॉकलेट डे के लिए परफेक्ट लोकेशन कैफे डेट है। हैंडमेड चॉकलेट, हॉट चॉकलेट और प्यारा सा माहौल आपकी डेट को और भी खुशनुमा बना देगा। चॉकलेट डे के मौके पर लाइव म्यूजिक के बीच कॉफी और डेजर्ट के साथ गपशप करना इस दिन को स्पेशल बना सकता है। बाद में वॉक और शॉपिंग पर जाने का भी आप प्लान कर सकते हैं।
इवनिंग वॉक: चॉकलेट डे को स्पेशल बनाने के लिए आप साथी के साथ हाथों में हाथ डालकर इवनिंग वॉक पर जाने का प्लान कर सकते हैं। इवनिंग वॉक साथी को चॉकलेट देने के लिए परफेक्ट माहौल प्रदान करता है। इवनिंग वॉक के दौरान ठंडी हवा और सनसेट का मजा आपको रोमांस का एहसास दिलाएगा।
बोट राइड डेट: भीड़भाड़ से दूर चॉकलेट देने के लिए अगर आप किसी यूनीक डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर बोट राइट डेट पर जा सकते हैं। यहां बैठकर चॉकलेट देते हुए दिल की बात कहना आसान लगता है। शाम के समय सूर्यास्त और पानी की ठंडी हवा के बीच ये डेट बेहद यादगार बन जाती है। इस खास पल को और भी ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए आप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं।
क्लासिक रोमांस: चॉकलेट डे के मौके पर सिंपल और सच्चा प्रपोज करना है तो क्लासिक अंदाज में अपने शहर का मशहूर स्ट्रीट फूड ट्राय करते हुए सेलिब्रेट कर सकते हैं। डेट के दौरान आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए सिर्फ चॉकलेट और स्ट्रीट फूड के सहारे क्लासिक तरीके से साथी के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।
पिकनिक डेट: गर्लफ्रेंड के साथ पिकनिक डेट पर जाना बहुत क्यूट लगता है। झील के किनारे सनसेट के समय चॉकलेट देना काफी फिल्मी लगता है। चॉकलेट डे के मौके पर गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने के लिए आप पिकनिक डेट का प्लान कर सकते हैं। शहर में मौजूद छोटे-छोटे पार्क या किसी खास लोकेशन पर पिकनिक डेट प्लान करें।
कल्चरल आर्ट डेट: साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने के लिए आप कल्चरल आर्ट डेट पर जाने का भी प्लान कर सकते हैं। कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो कल्चरल आर्ट डेट का विकल्प चुन सकते हैं। गैलरीज, आर्ट स्ट्रीट में घुमना बेहद स्पेशल होता है। फोर्ट एरिया की ऐतिहासिक गलियों में वॉक और फोटो क्लिक करना बहुत ही रोमांटिक होता है।
