कचरे से हसीन पर्यटन स्थल तक का सफर, प्रकृति का चमत्कार और पर्यटकों की पसंद

Unique Tourist Destinations: कैलिफोर्निया का ग्लास बीच कभी कचरे का डंपिंग ग्राउंड हुआ करता था, लेकिन अब यह लाखों चमकदार समुद्री कांच के टुकड़ों से भरा हुआ है। आज रोजाना हजारों पर्यटक इसे देखने आते हैं। खास बात यह है कि यहां के कांच के टुकड़े प्राकृतिक प्रक्रिया से समय के साथ बने हैं। कुछ पर्यटक कांच के टुकड़े ले जाने की वजह से इसकी सुंदरता धीरे-धीरे कम हो रही है।

Glass Beach Travel Guide: कैलिफोर्निया के उत्तर में फोर्ट ब्रैग के पास एक दिलचस्प और अनोखी जगह है- ग्लास बीच। ये समुद्र तट पहले कचरे का डंपिंग ग्राउंड था। यहां लोग पुराने बोतलें, उपकरण और कभी-कभी तो पुराने वाहन भी फेंक देते थे। लेकिन समय और प्रकृति की ताकत ने इस जगह को बदलकर एक खूबसूरत और रंग-बिरगा पर्यटन स्थल बना दिया। अब ये समुद्र तट लाखों चमकदार समुद्री कांच के टुकड़ों से भरा है, जो चलते समय पैरों के नीचे झिलमिलाते हैं। ये सिर्फ देखने में सुंदर नहीं है, बल्कि प्रकृति की धैर्य और समय की कला का भी अद्भुत उदाहरण है।

Glass Beach California

कैलिफोर्निया का ग्लास बीच

1906 से 1967 के बीच, फोर्ट ब्रैग के निवासियों ने इस तट को अनौपचारिक कूड़ेदान बना दिया था। यहां हर प्रकार का कचरा फेंका जाता था। 1967 में, इस क्षेत्र को उत्तर तट जल गुणवत्ता बोर्ड द्वारा बंद कर दिया गया और सफाई का कार्य शुरू हुआ। इस सफाई के दौरान, कांच, मिट्टी के बर्तन और सिरेमिक को छोड़ दिया गया। इसके बाद, समुद्र की लहरों ने दशकों तक टूटे हुए कांच को चिकना किया और उसे छोटे, चमकदार कंकड़ में बदल दिया।

End of Feed