ठंडी हवा और सुंदर नजारे, अक्टूबर में है ट्रेकिंग प्लान? जानें भारत के सबसे शानदार रूट्स

Trekking Destinations India: घूमने-फिरने के दौरान अगर आप रोमांच की चाह रखते हैं तो ट्रेकिंग करना एक अनूठा अनुभव हो सकता है। अक्टूबर के महीने में ट्रैकिंग करना और भी ज्यादा खूबसूरत होता है। यहां भारत के 4 बेहतरीन ट्रेक्स के बारे में डिटेल में बताया गया है जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं।

Trekking Destinations: अक्टूबर के महीने में ट्रेकिंग पर जाना शानदार अनुभव होता है। अक्टूबर के महीने में ना तो ज्यादा गर्मी होती है ना ज्यादा ठंडी। ऐसे में हरियाली, झरने और ठंडी हवाएं ट्रेकिंग के आपके अनुभव को और भी ज्यादा खास बना सकती हैं। अनूठे और शानदार अनुभव के लिए आप इन 4 बेहतरीन ट्रेक्स का चुनाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करने के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। गौर करने वाली बात ये है कि इन जगहों के आसपास स्टे और खाने-पीने के भी ऑपशन हैं ऐसे में आप ना के बराबर चिंता किए हुए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

हरिश्चंद्रगढ़ ट्रेक: कोकण कडा, कोहरे से ढकी चट्टानें और झरने हरिश्चंद्रगढ़ ट्रेक का प्रमुख आकर्षण है। पश्चिमी घाट की हरियाली और धुंध भरे दृश्य का मजा लेने के लिए आप हरिश्चंद्रगढ़ ट्रेक को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

End of Feed