Travel Trend 2025: सामान्य जीवन शैली से बाहर निकलकर अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो इसबार आपको पीएम मोदी की बात मान लेनी चाहिए। हाल ही में उत्तराखंड के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन को धाम तापो पर्यटन का नाम देते हुए बड़ी संख्या में लोगों से यहां का दौरा करने का आग्रह किया था। स्थानीय भाषा गढ़वाली से यह शब्द लिया गया है जिसका मतलब धूप सेंकने से होता है। दरअसल, सर्दियों में मैदानी इलाकों में प्रदूषण और कोहरे की वजह से धूप नहीं आती है ऐसे में पर्यटकों को उत्तराखंड आकर धूप का आनंद लेना चाहिए ये इस शब्द का मतलब है।
Uttarakhand Tourism
उत्तराखंड पर्यटन साहसिक गतिविधियों और रोमांचक अनुभवों पर पर्यटकों का ध्यान केंद्रित करता है। विभिन्न साहसिक गतिविधियां जैसे ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, राफ्टिंग, सफारी, स्कूबा डाइविंग, पैराग्लाइडिंग यहां की जा सकती हैं। एडवेंचर के शौकीन हैं और ऊंचे पहाड़ों की चढ़ाई करना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तराखंड के पहाड़ों से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं होगा। उत्तराखंड का नंदन देवी ट्रैक वर्ल्ड फेमस है।
रोमांचक जल साहसिक गतिविधि रिवर राफ्टिंग के लिए आप ऋषिकेश का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा बर्फ से ढके क्षेत्रों में स्कीइंग, जंगल में जाकर जंगली जीवन को करीब से देखना एक बहुत ही रोमांचक अनुभव प्रदान करता है।
बता दें कि उत्तराखंड का पर्यटन उद्योग मौसमी है, जिसमें सर्दियों के दौरान गिरावट दर्ज की जाती है। पीएम मोदी ने अपने आह्वान में उत्तराखंड में पर्यटन के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण अपनाने की अपील की थी। उनका कहना था कि उत्तराखंड में सिर्फ सीजन में ही पर्यटकों को घूमने जाना चाहिए ऐसी मानसिकता बदलने की बेहद जरूरत है। पर्यटन के लिए 360-डिग्री दृष्टिकोण की रूपरेखा होना बेहद आवश्यक है। उत्तराखंड में हर समय सभी के लिए कुछ ना कुछ होता ही है।
