यात्रा

खिंचे चले जाओगे हरिद्वार, बार-बार करेगा जाने का मन, जान लो ये फेमस 4 स्टॉप

Where To Eat Haridwar: हर साल लाखों पर्यटक हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक हरिद्वार की यात्रा करते हैं। हर की पौड़ी से लेकर गंगा आरती तक यहां के प्रमुख आकर्षण हैं जिसके चलते पर्यटक यहां खिंचे चले जाते हैं। हालांकि, तीर्थयात्री और पर्यटक अच्छी जगह खाने-पीने की लोकेशन को लेकर कंफ्यूज रहते हैं जिसका जवाब इस आर्टिकल में छिपा है।

Image

Where to eat Haridwar

Haridwar Street Food: उत्तराखंड राज्य में स्थित गंगा नदी के किनारे बसा हरिद्वार हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है जहां हर साल लाखों पर्यटक जाते हैं। ना केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के दीदार करने के लिहाज से भी हरिद्वार की यात्रा एक अद्भुत अनुभव प्रदान करती है। हरिद्वार की यात्रा के दौरान एक बड़ा सवाल ये रहता है कि हरिद्वार में वो कौन सी गलियां हैं जहां जाकर आप स्वादिष्ट व्यंजन खा सकते हैं। इसके बारे में कम लोग बात करते हैं आज हम डिटेल में आपको इसकी जानकारी देंगे जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा सुगम बना देगा।

बाबू राम छोले भंडार: तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्टॉप कनखल में स्थित बाबू राम छोले भंडार है। स्वादिष्ट और मसालेदार छोले-भटूरे का लुत्फ उठाने के साथ ही यहां आप पंजाबी स्नैक्स का स्वाद भी चख सकते हैं। सेवा और सादगी के लिए ये जगह जानी जाती है।

Haridwar Street Food

Haridwar Street Food

पहलवान जी खस्ते वाले: हरिद्वार के प्रमुख बाजारों और तीर्थ स्थल के नजदीक स्थित पहलवान खस्ता कॉर्नर पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी भाता है। मसालेदार और कुरकुरा खस्ता आपको यहां उचित मूल्य पर उपलब्ध हो जाएगा। इसकी लोकेशन दक्ष मंदिर रोड, कनखल है।

Haridwar Food

Haridwar Food

पंडित जी पूरी वाले: कुसहा घाट पर स्थित पंडित जी पूरी वाले में व्यंजन पारंपरिक भारतीय स्वाद से भरपूर होता है। ये हरिद्वार का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड जॉइंट है जहां भोजन बहुत साधारण तरीके से तैयार किया जाता है। यहां का स्वाद आपको बार-बार हरिद्वार खींच लाएगा।

Haridwar trip

Haridwar trip

सिंधी हलवाई तेहरी हाउस: स्थानीय लोगों के बीच ये जगह काफी ज्यादा लोकप्रिय है। राम घाट पर स्थित सिंधी हलवाई तेहरी हाउस में आपको सिंधी और उत्तर भारतीय स्वाद का मिश्रण देखने को मिल जाएगा। यहां का स्वाद शायद ही आप कभी भूल पाएं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article