यात्रा

IRCTC लेकर आया धांसू टूर पैकेज, 11 हजार से कम में हो जाएगा घूमना, रहना-खाना सब शामिल

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ मार्च के महीने में घूमने का प्लान कर रहे है तो अब आपकी प्लानिंग पूरी होने वाली है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको रामेश्वरम और मदुरई की सैर करवाई जाएगी।

Image

IRCTC Tour Package 2025

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने मार्च के महीने को गुलजार करने के लिए एक शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में रामेश्वरम और मदुरई की सैर करवाई जाएगी। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ ही घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को MADURAI RAMESWARAM RTP PACKAGE नाम से लॉन्च किया है।

4 रात और 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 मार्च 2025 को ट्रेन नंबर 16128 जीयूवी-एमएस एक्सप्रेस द्वारा 23:15 बजे गुरुवायूर से प्रस्थान होगा। रात भर की ट्रेन यात्रा के बाद आप अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगे। गौर करने वाली बात ये है कि 13 मार्च के अलावा भी आप किसी भी गुरुवार के लिए इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

कंफर्म ट्रेन टिकट के साथ यात्रा करवाई जाएगी। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी जाएगी। मील प्लान इस पैकेज में शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी पैकेज में कवर किया गया है। खर्चे की बात करें तो अगर आप ट्रिपल शेयरिंग में जाते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा आपको 10,435 रुपए पड़ेगा। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 8,785 रुपए तय किया गया है।

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको 25,590 रुपए का खर्चा आएगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा क्रमश: 10,925 रुपए है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं इसका कोड SER053 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287932082, 8287932114, 8287932024, 8287932064 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article