यात्रा

बाकू नहीं देखा तो क्या देखा, IRCTC का धांसू टूर पैकेज, सस्ते में घूम आओ अजरबैजान

Baku Tour Package: अजरबैजान की राजधानी बाकू भारतीय टूरिस्टों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। ऐसे में भारत से अगर आप बाकू घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने धांसू इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको कम पैसों में बाकू की सैर करवाई जा रही है।

Image

Baku trip cost

IRCTC Baku Tour Package: परिवार के साथ या फिर अकेले अगर अजरबैजान में बाकू घूमने का प्लान कर रहे हो तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको अजरबैजान के प्रमुख आकर्षणों खासकर बाकू घूमने का मौका मिल रहा है। बाकू में घूमने-फिरने के लिए तमाम जगहे हैं इसके साथ ही यहां की नाइटलाइफ भी पर्यटकों का ध्यान खींचती है।

यात्रा से पहले जान लें कि 4 रात और 5 दिन का ये टूर पैकेज है। अप्रैल के महीने में यात्रा करवाई जा रही है ऐसे में आपके पास प्लान करने का टाइम है। 12 अप्रैल 2025 को गुवाहटी से आपको फ्लाइट के जरिए बाकू ले जाया जाएगा। निश्चित सीट हैं ऐसे में आप जितना जल्दी हो सके पैकेज के लिए बुकिंग कर लें।

सिंगल यात्रा करने के लिए आपको 1,11,010 रुपए का ये पैकेज पड़ने वाला है। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 98,650 रुपए है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EGO014 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595936696 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

बाकू में रहने के लिए आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है इसके साथ ही लंच से लेकर डिनर तक का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। पूरी यात्रा के दौरान इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड की सेवा भी आपको दी जाएगी जिसका काम आपकी मदद करना होगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article