Shillong new hot destination for 2025: साल 2024 खत्म होने में कुछ महीने ही शेष बचे हैं ऐसे में नए साल 2025 के लिए यात्री प्लानिंग में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। स्काईस्कैनर की नई 'ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट' की मानें तो साल 2024 के मुकाबले 66% भारतीय 2025 में अधिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि भारतीय यात्री सिर्फ नई जगहों की खोज नहीं कर रहे हैं बल्कि वो अपने बजट को संतुलित करते हुए भारत में ही छिपी तमाम जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर रहे हैं।
Shillong
यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Packages: प्लानिंग करने की टेंशन होगी छूमंतर, कम बजट में घूम आओ बैंकॉक और पटाया
रिपोर्ट के अनुसार, शिलांग भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद बनकर सामने आया है। 2025 में भारतीय यात्रियों के लिए शिलांग को शीर्ष गंतव्य का ताज पहनाया गया है। शिलांग ने बाकू, अजरबैजान तक को पीछे छोड़ दिया है। शिलांग की खूबसूरती और शांत वातावरण इसे अन्य जगहों से काफी अलग बनाता है।
मेघालय की राजधानी शिलांग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे 'पूर्व के स्कॉटलैंड' के रूप में जाना जाता है। शिलांग प्राकृतिक सुंदरता और रोमांच का अनूठा मिश्रण प्रदान करता है, जो उन यात्रियों को आकर्षित करता है जो आराम से अधिक कुछ अनुभव चाहते हैं।
अगर आपने शिलांग घूमने का प्लान कर लिया हो तो वार्ड्स लेक और नोहकलिकाई जलप्रपात जैसे स्थल पर जाना बिल्कुल भी मत भूलें। इसके अलावा शिलांग पीक, लिविंग रूट ब्रिज, शिलांग बाजार, खासी हिल्स, कैथेड्रल ऑफ मैरी, माव्फलांग जरूर जाएं। यहां आप आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में हाइकिंग भी कर सकते हैं।
