Best Places For Morning Snacks In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ घुमक्कड़ लोगों को काफी पसंद आती है। यहां घूमने-फिरने के लिए कई ऐतिहासिक और शानदार जगहें हैं जहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। अगर आप लखनऊ में रहते हैं या फिर लखनऊ घूमने के लिए गए हैं तो फिर यहां कई ऐसी फेमस जगहें हैं जहां पर आप सुबह के नाश्ते के लिए जा सकते हैं।
Lucknow Travel
बाजपेयी कचौड़ी भंडार: स्वादिष्ट नाश्ते का मजा लेने के लिए लखनऊ की इस पुरानी दुकान का रुख आप कर सकते हैं। यहां नाश्ते के लिए सुबह-सुबह आपको लंबी कतार दिख जाएगी। नवल किशोर रोड, लीला सिनेमा के पास, हजरत गंज में बाजपेयी कचौड़ी भंडार स्थित है।
शर्मा टी स्टॉल: सुबह-सुबह चाय के साथ नाश्ते में समोसा मटरी का मजा लेने के लिए लखनऊ की इस फेमस दुकान पर जाकर एक्सप्लोर करना बिल्कुल भी मत भूलें। इसकी लोकेशन 34 टीएन रोड लालबाग है जहां दोस्तों के साथ आप चिलआउट भी कर सकते हैं।
रति लाल: लखनऊ में मौजूद सबसे शानदार ब्रेकफास्ट की जगहों में रति लाल का नाम भी आता है। परिवार के साथ या फिर अकेले यहां आप जा सकते हैं यहां पर बैठने की व्यवस्था है। समोसे से लेकर कचोरी तक आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा। इसकी लोकेशन रत्तियाल चौराहा हेवेट रोड लालबाग एक्सिस बैंक के सामने कस्तूरबा विद्यालय के पास है।
