तिब्बत म्यूजियम: जहां की हर धरोहर में दर्ज है तिब्बत की हजारों साल पुरानी कहानी

तिब्बत म्यूजियम में लिखा एक खास संदेश सबका ध्यान जरूर खींचता है- जब आप किसी कुएं का मीठा पानी पिएं, तो यह भी याद रखें कि आखिर वह कुआं खोदा किसने था।

तिब्बत की राजधानी ल्हासा का मशहूर तिब्बत म्यूजियम में इतिहास, संस्कृति और आधुनिक विकास का पूरा सफर कैद है। इसे तिब्बत का एकमात्र'नेशनल फर्स्ट-क्लास म्यूजियम' माना जाता है। यहां आने वाले तिब्बत की प्राचीन सभ्यता से आधुनिक दौर तक के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विकास को एक साथ देख सकता है।

Tibet Museum

तिब्बत म्यूजियम पहुंचा टाइम्स नाउ नवभारत

साल 2022 में करीब 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश के बाद इस संग्रहालय को अत्याधुनिक सुविधाओं और नई तकनीक के साथ दोबारा आम लोगों के लिए खोला गया। आज यह चीन और तिब्बत के सबसे आधुनिक संग्रहालयों में गिना जाता है।

End of Feed