Thailand visa: अगर आप पहली बार थाईलैंड जाने का प्लान कर रहे हैं और वीजा प्रोसेस को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। यहां थाईलैंड का वीजा (Thailand visa process) कैसे प्राप्त करें उसके बारे में पूरी जानकारी डिटेल में दी गई है जिसे जानकर आप बिना किसी झंझट के ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। यहां जानिए वीजा ऑन अराइवल, जरूरी दस्तावेज और फीस की पूरी जानकारी।
थाईलैंड वीजा के प्रकार
थाईलैंड जाने के लिए मुख्य रूप से दो तरह के वीजा होते हैं: वीजा ऑन अराइवल और टूरिस्ट वीजा (Pre-approved)। अगर आप कम समय (15 दिन तक) के लिए थाईलैंड की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो वीजा ऑन अराइवल सबसे आसान और बेहतर ऑप्शन है।
वीजा ऑन अराइवल कैसे लें
इसको लेने में ज्यादा झंझट नहीं होती है। थाईलैंड पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर ही आपको वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है। इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे- वैध पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने वैलिड), रिटर्न फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, पासपोर्ट साइज फोटो
वीजा फीस (लगभग 2000 THB) और पर्याप्त कैश (लगभग 10,000 THB प्रति व्यक्ति) होना अनिवार्य है।
समझ लें पूरा प्रोसेस
एयरपोर्ट पर VOA काउंटर पर जाएं इसके बाद फॉर्म भरें। सभी जरूरी दस्तावेज जमा करें, फीस जमा करें और आपको बड़े ही आसानी से कुछ समय में वीजा मिल जाएगा।
टूरिस्ट वीजा कैसे लें
टूरिस्ट वीजा के लिए आपको पहले से अप्लाई करना होता है। अगर आप 30-60 दिन रुकना चाहते हैं, तो पहले से वीजा लेना बेहतर होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करें या थाई एम्बेसी/वीएफएस सेंटर जाएं। जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें। फीस भरें और 5-7 दिन में आपको वीजा मिल जाता है।
वीजा फीस
वीजा ऑन अराइवल के लिए आपको ₹4500-₹5000 (लगभग) रुपए देने पड़ते हैं। वहीं टूरिस्ट वीजा के लिए फीस ₹2500-₹4000 (लगभग) होती है। ध्यान रखने वाली कुछ बातें जैसे- पासपोर्ट 6 महीने तक वैध होना चाहिए, गलत जानकारी देने से वीजा रिजेक्ट हो सकता है। हमेशा रिटर्न टिकट और होटल बुकिंग साथ रखें।
