यात्रा

Night Safari: चांदनी रात में जंगल की सैर, भारत की टॉप नाइट सफारी लोकेशंस

Night Safari: जंगल की असली दुनिया को रात में देखना बेहद खास एहसास होता है। भारत में नाइट सफारी के लिए 4 बेहतरीन स्थानों के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप ट्रिप का प्लान करें।

Image

चांदनी रात में जंगल की सैर

Night Safari: रोमांचक नाइट सफारी करने का आप प्लान कर सकते हैं। रात में जंगल की हलचल, जंगली जानवरों की आवाजें और टॉर्च की रोशनी में नजर आती आंखें आपको रोमांच से पूरी तरह से भर सकती हैं। भारत में (Night Safari india) कुछ ऐसी जगहें हैं जहां रात में आप एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। परिवार को साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। ये सभी जगहें अपने आप में अलग और यूनीक हैं जहां कदम-कदम पर आपको रोमांच और हैरान कर देने वाले नजार देखने को मिल सकते हैं।

कानो वन्यजीव अभयारण्य: कर्नाटक-नागरहोले नेशनल पार्क के पास स्थित कानो वन्यजीव अभयारण्य वन्यजीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। खुली जीप में गाइड के साथ नाइट ट्रैकिंग का मजा आप यहां उठा सकते हैं। जंगल लॉज एंड रिसॉर्ट्स द्वारा यहां नाइटसफारी ऑफर की जाती है। हाइना, तेंदुआ, जंगली सूअर, हाथी को यहां आप दे सकते हैं।

परावाड़ा नाइट सफारी: विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश-परावाड़ा जंगल बेल्ट के पास परावाड़ा जंगल बेल्ट को बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ट्रैकिंग, कैंपिंग और बोनफायर जैसी ऐक्टिविटीज आप यहां कर सकते हैं। जंगल की जीवंतता रात में आप यहां करीब से देख सकते हैं।

जूलॉजिकल नाइट सफारी: हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित जूलॉजिकल नाइट सफारी ट्रिप का आप प्लान कर सकते हैं। फैमिली और बच्चों के लिए ये नाइट सफारी सुरक्षित है साथ ही शैक्षिक अनुभव के लिए भी ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। बैट, उल्लू, हाइना, सरीसृप और रात्रिचर जीवों को आप यहां करीब से देख सकते हैं।

ससन गिर नाइट सफारी: गुजरात-गिर नेशनल पार्क के आसपास आप ससन गिर नाइट सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। शेरों की गर्जना और रात के जीवों की हलचल आप यहां करीब से महसूस कर सकते हैं। रोमांच और खतरे दोनों का मिश्रण आपको इस नाइट सफारी पर देखने को मिलेगा। एशियाई शेरों का ये इलाका है ऐसे में लाइसेंस प्राप्त टूर ऑपरेटर से ही सफारी करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article