नासिक के पास यहां हुई थी शूर्पणखा की नाक काटने की घटना, रामायण फिल्म में दिखाई ये खूबसूरत जगह, करें विजिट

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित है वो स्थान जहां पर लक्ष्मण ने रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काटी थी। मान्यता है कि, इसी जगह से सीता मां का हरण भी हुआ था। जानें ये कौनसी जगह है आप यहां कैसे जा सकते हैं।

भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनका रिश्ता सिर्फ प्रकृति से नहीं, बल्कि हमारी पौराणिक कहानियों से भी जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र का नासिक ऐसा ही एक शहर है, जहां घूमने का मतलब सिर्फ मंदिरों के दर्शन करना नहीं, बल्कि रामायण के कई प्रसंगों को करीब से महसूस करना भी है। यहां गोदावरी नदी के किनारे बसा पंचवटी और इसके पास मौजूद तपोवन अपनी हरियाली, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं।

मान्यता है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण ने वनवास के दौरान इस क्षेत्र में समय बिताया था। इसी तपोवन में लक्ष्मण द्वारा रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काटे जाने की घटना भी जोड़ी जाती है। रामायण पर आधारित फिल्मों और धारावाहिकों में दिखाई जाने वाली वनभूमि की कल्पना करते समय इस जगह का नाम जरूर याद आता है। अगर आप इतिहास, प्रकृति और धार्मिक पर्यटन पसंद करते हैं, तो तपोवन की सैर खास अनुभव हो सकती है।

End of Feed