Taj Mahotsav 2025: एकसाथ दिखेगी पूरे भारत की झलक, ताज महोत्सव घूमने का बना लें प्लान

Taj Mahotsav 2025: भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयास से इसबार ताज महोत्सव 2025 आयोजित किया जा रहा है। इस बार ताज महोत्सव 2025 की थीम 'धरोहर' है। कलाकारों का एक रोमांचक मिश्रण इस महोत्सव में शामिल होगा। ताज महोत्सव हर साल लाखों पर्यटकों को ध्यान खींचता है।

Taj Mahotsav 2025: ताज महल आगरा का पर्याय है और ज्यादातर पर्यटक इस अजूबे का दीदार करने के लिए ही आगरा का रुख करते हैं। लेकिन, बेहद कम लोग इस बात को जानते हैं कि आगरा शहर एक उत्सव का भी आयोजन करता है जो हर साल लाखों पर्यटकों को ध्यान खींचता है। सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित यहां ताज महोत्सव आयोजित किया जाता है जो एक कार्निवल से कम नहीं है।

शिल्पकारों द्वारा चलाए जाने वाला यह कार्यक्रम भारत भर से सैकड़ों कारीगरों के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। ताज महोत्सव, यूपी सरकार के सहयोग से ताज महोत्सव समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। शिल्प और संस्कृति का ये वार्षिक उत्सव अपने 34वें संस्करण के लिए आगरा में वापस आएगा। 1992 में इस सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अबतक इसकी भव्यता अद्भुत ऊंचाइयों तक पहुंच गई है।

End of Feed