यात्रा

बेहद सुंदर है नॉर्थ ईस्ट, भीड़ से दूर यहां बिताए शांति के 2 पल, मनोरम होगी यात्रा

Best Offbeat Travel Destination: भीड़ भाड़ से दूर अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां शांति के साथ आपको प्राकृतिक सुंदरता के दीदार हों तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हम नॉर्थ ईस्ट में छिपी उन जगहों के बारे में डिटेल मे बताएंगे जहां की संस्कृति और प्रकृति आपको वहां रुकने पर मजबूर कर देगी। पूर्वोत्तर के इस सुंदर राज्य में कई खूबसूरत जगहे हैं।

Image

north east

Tourist Places Arunachal Pradesh: नॉर्थ ईस्ट घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। नॉर्थ ईस्ट बेहद सुंदर है लेकिन ज्यादातर पर्यटक इसकी खूबसूरती से अनजान है। अगर आप प्रकृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो फिर आपको अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करनी चाहिए। शहरी जीवन की आपाधापी से दूर यहां आप बर्फ से ढके पहाड़, प्राचीन मठ देख सकते हैं। अनदेखी सुंदरता और संस्कृति से भरा हुआ ये राज्य घूमने-फिरने वालों के लिए जन्नत है। सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता के लिहाज से ये यात्रा आपके लिए बेहद खास होगी।

तवांग मठ: अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान तवांग मठ की यात्रा करना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। तवांग मठ समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ों से घिरा हुआ यह शांत मठ आपको हैरान कर देगा। अरुणाचल के सबसे शांत पर्यटन स्थलों में से एक तवांग मठ आपको अलग ही अनुभव देगा।

रोइंग: दिबांग घाटी में स्थित रोइंग ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग करने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है। रोइंग की यात्रा के दौरान मेहाओ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में समय बिताना बिल्कुल भी मत भूलें। इसके अलावा मेहाओ झील भी यहां का प्रमुख आकर्षण है।

सेला दर्रा: अरुणाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक सेला दर्रा है। समुद्र तल से 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित सेला दर्रा एडवेंचर से भरी यात्रा होगी। हिमालय का शानदार नजारा आप यहां से देख सकते हैं। सर्दियों के मौसम में इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article