यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूम आएं विदेश, रहने-खाने की नो टेंशन, फटाफट कर लें बुकिंग

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप परिवार के साथ सिंगापुर और मलेशिया की सैर कर सकते हैं। कैसे करें बुकिंग? कितना होगा खर्चा? इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं और डिटेल पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Malaysia And Singapore Tour Package: आईआरसीटीसी ने Magical Malaysia With Singapore Sensation नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। अगर आप मार्च के महीने में परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके बेहद काम आ सकता है। इस पैकेज की बुकिंग के बाद आपको अन्य किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी डिटेल में जानने के बाद आप फटाफट से बैग पैक करने का प्लान कर सकते हैं।

सिंगापुर और मलेशिया हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाते रहे हैं। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करवाया जाएगा। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, पेट्रोनास ट्विन टॉवर, ऑर्किड गार्डन, मेरलियन पार्क, सिंगापुर फ्लायर राइड की शानदार यात्रा को इस पैकेज में शामिल किया गया है।

रहने से लेकर खाने-पीने तक का इंतजाम कर दिया गया है। 3 स्टार होटल में रहने की अरेंजमेंट की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा पैकेज भी होगा। आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए टूर गाइड भी आपके साथ होगा।

27 मार्च 2025 को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद से आपको फ्लाइट लेनी होगी। 19:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। 08:10 बजे कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर आपको पहुंचा दिया जाएगा। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 1,26,820 तय किया गया है। वहीं आप सोलो ट्रैवल या फिर दो लोगों के साथ भी इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

सोलो ट्रैवल के लिए खर्चा 1,54,760 रुपए वहीं डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 1,27,390 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 1,09,570 है। इस पैकेज का कोड SHO1 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932230, 8287932229, 8287932228 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article