यात्रा

Rajasthan Tourism: फोटग्राफी के शौकीन लोगों के लिए जन्नत है राजस्थान, इन 3 जगहों को करें एक्सप्लोर

Travel Guide Rajasthan: अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन 3 जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां के मनोरम दृश्यों को आप कैमरे में कैद कर सकते हैं जो जीवन पर्यंत आपको याद रहेंगे। राजस्थान की यात्रा घूमने-फिरने वालों को हमेशा से ही पसंद आता है।

Image

Rajasthan Tourism

Photographer Paradise Rajasthan: विशाल भव्य महलों से लेकर जीवंत बाजारों तक राजस्थान घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को ये जगह खासा पसंद आती है। लुभावने शॉट्स फ्रेम करना हो या फिर राजस्थान के रेगिस्तानी जादू की छवि को कैद करना फोटोग्राफर्स के लिए राजस्थान सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। ऐसे में अगर आप राजस्थान की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो फोटोग्राफी के लिए इन 3 जगहों की यात्रा आपको अपने प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए।

जैसलमेर: जैसलमेर की सुनहरे बलुआ पत्थर की वास्तुकला आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। इसके अलावा जैसलमेर किला सूर्योदय और सूर्यास्त के समय खूबसूरती से चमकता है। रेगिस्तानी परिदृश्य के लिए आप यहां तस्वीरें ले सकते हैं।

पुष्कर: पुष्कर का ऊंट मेला फोटोग्राफरों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा ही है। सुनहरे टीलों के सामने रंग-बिरंगी सजावट से सजे हजारों ऊंटों का दृश्य मनोरम नजारा होता है। पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर भी आप जा सकते हैं। हलचल भरे स्थानीय बाजार की तस्वीरें भी आप यहां कैद कर सकते हैं।

उदयपुर: उदयपुर की झीलें और महल फोटोग्राफरों के लिए अवश्य देखने वाली जगहों में से एक है। सिटी पैलेस आश्चर्यजनक वास्तुकला प्रस्तुत करता है, यहां जादुई फ्रेम आप बना सकते हैं। प्रसिद्ध जग मंदिर और ताज लेक पैलेस का मनोरम नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article