Summer Travel: लक्षद्वीप जाने का कर रहे हैं प्लान? यहां देखें मौसम की पूरी जानकारी और कुछ काम के ट्रैवल टिप्स

Summer Travel: अगर आप एक शांत, खूबसूरत और अलग तरह की बीच डेस्टिनेशन एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो लक्षद्वीप आपके लिए परफेक्ट है। इस जन्नत जैसे द्वीप की खूबसूरती को बिना किसी टेंशन के एंजॉय करें।

Summer Travel: नीले पानी, सफेद रेत और चारों तरफ फैली शांति लक्षद्वीप (Lakshadweep) आजकल हर ट्रैवल लवर की ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुका है। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ टिकट बुक करना ही काफी नहीं है। सही समय, सही तैयारी और कुछ जरूरी टिप्स जान लेना बहुत जरूरी है, वरना ट्रिप का मजा थोड़ा फीका पड़ सकता है।

Lakshadweep travel tips

लक्षद्वीप जाने का कर लें प्लान

लक्षद्वीप जाने का सही समय कौन सा है?

अगर आप अप्रैल-मई में लक्षद्वीप जाते हैं तो थोड़ी गर्मी और उमस जरूर महसूस होगी, लेकिन पानी के खेलों के लिए यह समय भी ठीक-ठाक माना जाता है।लक्षद्वीप घूमने के लिए सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम न ज्यादा गर्म होता है और ना ही ज्यादा ठंडा। समुद्र का पानी भी बिल्कुल साफ और शांत रहता है, जिससे आप आराम से स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और कयाकिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इस समय तापमान लगभग 27°C से 32°C के बीच रहता है, जो बीच पर घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है।

End of Feed