Solo Trip: हिमालय के लिए जादुई होता है जून का महीना, सोलो ट्रिप का बना सकते हैं प्लान

Solo Trip Destination: 1 जून से यहां ट्रैकिंग सीजन शुरू हो रहा है जहां आप सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल ये जगह प्रकृति के बीच 2 पल शांति और सुकून से बिताने के लिए एकदम परफेक्ट है। परिवार के साथ भी आप ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

Solo Trip Destination: जून का महीना हिमालय के लिए हमेशा से ही नया जादू लेकर आता है। गर्मी के महीनों में यहां बर्फ पिघलती है, पहाड़ लंबी सर्दियों की नींद से जागता है और फूलों की घाटी रंगों से जीवंत हो उठती है। ऐसे में अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो फिर आपको ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक स्माइथ का अब शुक्रिया कर ही देना चाहिए। फ्रैंक स्माइथ ने 1931 में वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क की खोज की थी जो अब पर्यटकों खासकर सोलो ट्रैवलर्स के लिए शानदार लोकेशन बन चुकी है।

वैली ऑफ फ्लावर अपने दुर्लभ और रंगीन अल्पाइन फूलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी इसे शामिल किया गया है। उत्तराखंड में यह लुभावनी ट्रेक 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलती है, जो आपको दुर्लभ फूलों, कलकल करती नदियों और बर्फ से ढकी चोटियों से भरे परिदृश्य से गुजरने का मौका देती है।

End of Feed