सिक्किम घूमने का बना रहे हैं प्लान? देनी पड़ेगी ₹50 की एंट्री फीस, ये है वजह

Sikkim Tourist Entry Fee: सिक्किम घूमने का प्लान बना रहे हो तो ये खबर आपके काम आएगी क्योंकि सिक्किम ने पर्यटकों के लिए 50 रुपये का प्रवेश शुल्क लागू किया है, जो होटल में चेक-इन के समय लिया जाएगा। एकत्रित धनराशि से पर्यटन के बुनियादी ढांचे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की उम्मीद की जा रही है। सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना भी लक्ष्य है।

Sikkim Tourism Charges 2025: पर्यावरण को बचाने और स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सिक्किम पर्यटन की तरफ से बड़ा फैसला किया गया है। व्यापार पंजीकरण नियम 2025 के तहत सिक्किम अब 50 रुपये का प्रवेश शुल्क शुरू कर रहा है। यह शुल्क पर्यटकों से होटल में चेक-इन के समय लिया जाएगा और यह सभी पर्यटकों पर लागू होगा। हालांकि, इसमें 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और आधिकारिक सरकारी उद्देश्यों के लिए आने वाले लोग शामिल नहीं होंगे।

पर्यटन शुल्क का उद्देश्य पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास में सहायता करना, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करना, सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में मदद करना है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि राज्य अपने नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और स्थानीय संस्कृति से समझौता किए बिना पर्यटकों की बढ़ती संख्या को मैनेज कर ले।

End of Feed