यात्रा

43 देशों पर ट्रैवल बैन लगाने पर विचार कर रहा है अमेरिका, जानें क्या भारत भी है इस लिस्ट में शामिल

Trump Travel Restrictions 2025: डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन काल में 43 देशों के नागरिकों पर अमेरिका यात्रा प्रतिबंध लागू करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो इन्हें गंभीरता के आधार पर रेड, ऑरेंज और येलो लिस्ट में बांटा गया है। खबरों की मानें तो विदेशी देशों की जांच संबंधी कमियों को दूर करने के लिए इन सुरक्षा प्रयासों को किया जाएगा।

Image

Travel Bans USA

Donald Trump Travel Bans: कथित तौर पर ट्रम्प प्रशासन अमेरिका में कई देशों के लिए यात्रा प्रतिबंधों को लागू करने पर विचार कर रहा है। खबरों की मानें तो इस ट्रैवल बैन से 43 देशों के नागरिक प्रभावित होंगे। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले पर तेजी से काम चल रहा है। प्रतिबंधों की गंभीरता के आधार पर इन 43 देशों को तीन अलग-अलग समूहों में वर्गीकृत भी कर दिया है जिसके आधार पर बैन लगेगा।

रेड लिस्ट में 11 देशों को शामिल किया गया है जिनमें अफगानिस्तान, भूटान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, नॉर्थ कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं। खबरों की मानें तो इन देशों के नागरिकों पर USA की यात्रा पर पूर्ण बैन लगाया जाएगा।

ऑरेंज लिस्ट में10 देश शामिल हैं जिनमें बेलारूस, इरिट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार, पाकिस्तान, रूस, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। इस समूह में आंशिक यात्रा प्रतिबंध होंगे। अमीर कारोबारी यात्रियों को आराम से प्रवेश मिल सकता है जबकि अप्रवासी या पर्यटक वीजा चाहने वाले व्यक्तियों पर बैन लगाया जा सकता है।

येलो लिस्ट: इस लिस्ट में 22 देश शामिल हैं। अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, बुर्किना फासो, कंबोडिया, कैमरून, केप वर्डे, चाड, कांगो गणराज्य, डोमिनिका, इक्वेटोरियल गिनी, गाम्बिया, लाइबेरिया, मलावी, माली, मॉरिटानिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, साओ टोमे और प्रिंसिपे, वानुअतु और जिम्बाब्वे को इस लिस्ट में रखा गया है। इन देशों के पास अपनी जांच और स्क्रीनिंग प्रक्रियाओं में विशिष्ट कमियों को दूर करने के लिए 60-दिन की अवधि होगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article