क्या है पंचरूपी हनुमान मंदिर की मान्यता, जहां दर्शन के बाद सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार की राजधानी पटना का पंचरूपी हनुमान मंदिर आज चर्चा में है। इस मंदिर में दर्शन के बाद सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या है पंचरूपी हनुमान मंदिर की मान्यता।

Panchrupi Hanuman Temple Patna: बिहार की राजधानी पटना में स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर आज विशेष चर्चा में है। इसकी वजह राजनीतिक और आध्यात्मिक आस्था का अनोखा संगम है। इस मंदिर में सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने दर्शन किए हैं, इसके बाद वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि इसकी अनूठी मान्यता और स्वरूप इसे खास बनाते हैं। आइए जानते हैं पटना के पंचरूपी हनुमान से जुड़ी मान्यता।

Panchrupi Hanuman Temple Patna

पंचरूपी हनुमान मंदिर, पटना

क्या है बजरंगबली का पंचरूपी स्वरूप?

पटना का पंचरूपी हनुमान मंदिर भगवान हनुमान के पांच स्वरूपों को समर्पित है। यहां एक ही परिसर में हनुमान जी के अलग-अलग रूपों के दर्शन होते हैं, जिन्हें शक्ति, भक्ति, ज्ञान, रक्षा और सेवा का प्रतीक माना जाता है। इन पांच रूपों में हनुमान, हयग्रीव, नरसिंह, गरुड़ और वराह के मुख दिखाई देते हैं। यही कारण है कि इसे 'पंचरूपी' हनुमान मंदिर कहा जाता है।

End of Feed