अध्यात्म

अक्षय तृतीया से दूर हो जाएंगी इन 5 राशियों की परेशानियां, धन के दाता बढ़ाएंगे बैंक-बैलेंस

Venus Transit 2026 : धन के दाता शुक्र अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि वृषभ में गोचर करेंगे। इससे कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होगा। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

शुक्र का वृषभ में गोचर किनके लिए अच्छा रहेगा?

Venus Transit 2026 : अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, प्रेम और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। अपनी ही राशि में आने से शुक्र बेहद मजबूत हो जाते हैं और इसका सीधा फायदा कुछ राशियों को सबसे ज्यादा मिलता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। शुक्र आपकी ही राशि में आकर आपकी पर्सनैलिटी को बेहद आकर्षक बना देंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। लव लाइफ भी शानदार रहेगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। यह समय हर लिहाज से आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभ और इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आपके संपर्क बढ़ेंगे और नए लोगों से जुड़कर आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग बिजनेस या नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा मिलेगा। यह समय आपके लिए प्रॉफिट और ग्रोथ का रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए यह गोचर करियर में बड़ी सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और आपकी पहचान मजबूत होगी। बिजनेस करने वालों को भी अच्छे डील और मुनाफा मिल सकता है। यह समय प्रोफेशनल लाइफ को नई ऊंचाई देने वाला रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर प्रेम, रचनात्मकता और सुख के मामले में शानदार रहेगा। लव लाइफ में अच्छे बदलाव आएंगे और रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर घर-परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ देने वाला रहेगा। घर खरीदने, सजाने या निवेश करने के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक रूप से भी स्थिति स्थिर और मजबूत बनेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article