Within 100 Kms Shimla: शिमला की भीड़ से हो परेशान ? 1 घंटे का ट्रैवल करके पहुंच जाओ पहाड़ों से घिरे स्वर्ग

Shimla Places To visit: हिमाचल प्रदेश का राजधानी शिमला टूरिस्ट के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर होने के साथ ही एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। काफी ज्यादा पॉपुलर होने के चलते शिमला में भीड़भाड़ भी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप शिमला गए हों तो निराश होकर घर मत लौट आइएगा। शिमला के पास एक प्यारा सा पर्वतीय स्थल है जहां आप कम टाइम में पहुंचकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Within 100 Kms Shimla: शिमला घूमने गए हो लेकिन वहां की भीड़ से परेशान हो? टेंशन लेने की कोई बात नहीं है Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे शिमला के पास बसे उस खूबसूरत पर्वतीय स्थल के बारे में जहां आप बेहद कम टाइम में पहुंचकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। शिमला से बेहद पास होना इस जगह की खासियत है। आप 1 घंटे से भी कम ट्रैवल टाइम में सड़क मार्ग से यहां पहुंच सकते हैं।

कुफ़री: शिमला से तकरीबन 16 किलोमीटर दूर समुद्रतल से लगभग 2,510 मीटर की ऊंचाई पर कुफ़री स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता, बर्फबारी, और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में अगर आप शिमला गए हों तो फिर आपको कुफ़री जरूर से जरूर जाना चाहिए।

End of Feed