ट्रैवलर्स के लिए खुशखबरी, 48 घंटों के भीतर मिल रहा है सऊदी वीज़ा, मुंबई में हुई इस कार्यक्रम की शुरुआत

Saudi Arabia tourism: इस कार्यक्रम में सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और मैरी कॉम जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में से 2 लकी लोगों को सऊदी अरब के लिए मुफ्त उड़ान टिकट जीतने का भी मौका है। ये कार्यक्रम 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

Saudi event in Mumbai: अगर आप मुंबई में या उसके पास के इलाके में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सऊदी अरब के राष्ट्रीय पर्यटन ब्रांड, 'सऊदी वेलकम टू अरेबिया' ने मुंबई में अपना पहला इमर्सिव प्रोग्राम, 'स्पेक्टैकुलर सऊदी' लॉन्च किया है। 8 दिनों तक चलने वाला ये कार्यक्रम 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए आपको बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के आर 2 ग्राउंड में जाना होगा।

End of Feed