क्या है Responsible Tourism? जानिए क्यों बदल रहा है घूमने का तरीका

भारत जैसे विविधता से भरे देश में जिम्मेदार पर्यटन (Responsible Tourism) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह क्या है और क्यों जरूरी है।

Responsible Tourism India: आज के समय में घूमने का मतलब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना नहीं होता बल्कि नए अनुभव और स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करना होता है। माहौल को देखते हुए अब Responsible Tourism यानि जिम्मेदार पर्यटन की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। जिम्मेदार पर्यटन का मतलब है कि किसी जगह घूमकर सिर्फ वापस लौट नहीं आना बल्कि वहां की प्रकृति, संस्कृति और स्थानीय लोगों का सम्मान भी बेहद जरूरी है। जिम्मेदार पर्यटन क्या होता है और आज के टाइम में घूमने का तरीका कैसे बदल रहा है इस बात को यहां डिटेल में समझाया गया है। अगर आप भी कहीं ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।

Responsible Tourism India

जिम्मेदार पर्यटन

जिम्मेदार पर्यटन क्या होता है?

इसका मतलब है जिस जगह आप घूमने जाए, उसे पहले से बेहतर हालत में छोड़कर आंए। सीधे शब्दों में समझें- ऐसी यात्रा करना जिससे पर्यावरण, स्थानीय संस्कृति और वहां रहने वाले लोगों को नुकसान न पहुंचे। यानी जब भी आप किसी नई जगह जाएं, तो वहां की साफ-सफाई का ध्यान रखें, प्राकृतिक संसाधनों का सही इस्तेमाल करें और स्थानीय लोगों के रोजगार को बढ़ावा दें।

End of Feed