30 की उम्र से पहले जरूर घूमनी चाहिए भारत की ये 10 जगह, फिर मत कहना बताया नहीं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 2, 2023, 07:57 PM IST

भारत में कई ऐसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जिन्हें हर किसी को एक्सप्लोर करा चाहिए। अगर आप घूमने के शौकिन हैं तो 30 साल की उम्र से पहले भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं।

Indian Destinations for youngsters: कम उम्र में हम सभी को घूमने का बड़ा शौक होता है। दुनिया में शायद ही कोई होगा जिसे घूमान पसंद ना हो। 20 से 30 साल की उम्र में इंसान कई दौर से गुजरता है। इस उम्र में ही सबसे ज्यादा ट्रैवल करने का भी मन करता है। कोई भी इंसान बिना घूमे खुद को एक्सप्लोर नहीं कर सकता है। अगर आप अपने देश भारत को समझना चाहते हैं तो घूमना बेहद जरूरी है। कई लोग सोचते हैं कि जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएं तो घूमा जाएगा लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होती है। 30 की उम्र के बाद सेहत से जुड़ी तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। जिसके बाद घूमने का विचार आने पर भी लोग स्वास्थ्य कारणों के चलते उसे टाल देते हैं। घूमने ने ना सिर्फ आप खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं बल्कि अपनी विविध संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन से भी रूबरू होते है। ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको 30 साल की उम्र से पहले जरूर घूम लेना चाहिए। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Untitled design

30 की उम्र से पहले जरूर घूमें ये 10 जगहें (Source:istock)

गोवा

30 साल की उम्र से पहले आपको गोवा जरूर घूम लेना चाहिए। गोवा की नाइट लाइफ का अपना ही एक अलग आनंद है। गोवा के जैसी नाइट लाइफ आपको दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलेगी। यहां के बीच और चारों तरफ फैला समुद्र यंगस्टर्स को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

End of Feed