December Places Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह): साल 2024 खत्म होने को है, और अगर आपने अभी तक इस शानदार साल की और भी ज्यादा शानदार ट्रिप एन्जॉय नहीं की है। तो ये खबर आपके लिए ही है, क्योंकि यही वक्त है कि आप इस सुहाने मौसम में कोई अच्छी सी ट्रिप पर जाकर आएं। वैसे भी ट्रिप पर जाने के लिए दिसंबर का महीना तो बर्फ वाली जगह का अलग ही मजा होता है। दिसंबर की बेस्ट ट्रिप के लिए हिमाचल प्रदेश की ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स एकदम ही बेस्ट हैं। देखें हिमाचल में घूमने की जगह, मनाली, कसौल ट्रिप, दिल्ली के आस पास हिल स्टेशन।
Places in Himachal Pradesh to visit in December
Must Visit Places in Himachal Pradesh in December 2024
कुफरी
दिसंबर के महीने में बहुत ही अच्छी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं। तो हिमाचल प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशन शिमला के पास के कुफरी की सैर आपके लिए जिंदगी की सबसे अच्छी ट्रिप हो सकती है। कुफरी में आप नवंबर से लेकर मार्च तक बर्फ से लदे पहाड़ों पर स्कीइंग का मजा ले सकते हैं। तो कई और रोमांचक एक्टिविटीज कर सकते हैं।
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की कोई बहुत ही सुकुन भरी और मस्ट विजिट डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करने का मन है। तो आपको एक बार तो धर्मशाला और मैकलॉडगंज का ट्रिप प्लान करना ही चाहिए। अगर आप तिबेतन संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं। तो आपको जरूर ही यहां की ट्रिप प्लान करनी चाहिए।
खज्जियार
भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला खज्जियार भी हिमाचल प्रदेश की मस्ट विजिट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में शामिल है। आपको यहां की खूबसूरती में जैसा सुकून मिलेगा वैसा शायद ही कहीं मिले।
छैल
छैल और कसौली दोनों ही विजिट कर आप ब्रिटिश आर्किटेक्चर तो कोलोनियल समय का अनुभव कर सकते हैं। यहां पर आपको भारत का ऐसा रूप देखने को मिलेगा जैसा कहीं कभी नहीं देखा हो।
जीभी
इसी के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में मनाली कुल्लु के पास का गांव जीभी और तिर्थन वैली को विजिट करने का प्लान भी बहुत ही शानदार हो सकता है।
मनाली, शिमला, कसौल के बजाय आपको इस ट्रिप के लिए ये वाली जगहों पर विजिट करना चाहिए। इसी के साथ साथ आप हिमाचल में दिसंबर के महीने में मलाना, सोलान, कांगरा, पालमपुर, पौंटा साहिब, परवानू, नहान, स्पिती भी विजिट कर सकते हैं।
