Pet Friendly Travel डेस्टिनेशन की बढ़ी डिमांड, इंडियन ट्रैवल में आया बदलाव

Pet Friendly Travel: अब ट्रैवल सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने के लिए है जिसमें पालतू जानवर भी शामिल हैं। ये ट्रेंड सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि लोगों की सोच में आए बदलाव को दिखाता है।

Pet Friendly Travel: पहले जब भी लोग छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाते थे, तो एक बड़ी चिंता होती थी कि पालतू जानवर का क्या करें? या तो किसी के पास छोड़कर जाओ या घर पर अकेला छोड़ो। लेकिन अब ये सोच पूरी तरह बदल रही है। आजकल लोग अपने पालतू जानवरों को सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते हैं। यही वजह है कि अब ट्रैवल प्लान (travel with pets) भी उनके साथ ही बनाया जा रहा है।

Pet Friendly Travel traveling with dogs

पेट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की बढ़ी डिमांड

आंकड़े भी बता रहे हैं बड़ा बदलाव

इस ट्रेंड को सिर्फ लोग ही नहीं, बल्कि आंकड़े भी सपोर्ट कर रहे हैं। MakeMyTrip के मुताबिक, 2026 की शुरुआत में पेट फ्रेंडली होटलों की बुकिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। मुंबई, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में लोग खासतौर पर ऐसी जगहें ढूंढ रहे हैं जहां उनके पेट्स को भी साथ रहने की अनुमति हो।

End of Feed