ठंड के लिए परफेक्ट हैं ये साउथ इंडिया के 4 प्लेस, सर्दियों में मिलेगा गर्मी का मजा

Travel Destination in South India: सर्दियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, और इसके लिए कोई परफेक्ट जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि साउथ इंडिया की ये 4 जगहें आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती हैं। जहां आपको भरी सर्दी में भी सूकून वाली गर्मी का अहसास होता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये प्लेस?

उत्तर भारत में पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी से कुछ दिन की निजात पाने के लिए यदि आप अपना ट्रैवल प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए साउथ इंडिया के कुछ परफेक्ट प्लेस लेकर आए हैं। जहां आप भरपूर सर्दियों में भी गजब की धूप और गर्माहट को महसूस कर सकते हैं। यहां आप परिवार, बच्चों या दोस्तों किसी के भी साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे शानदार टूरिस्ट जो दिसंबर जनवरी की ठंड के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

Travel destination in south india

दक्षिण भारत के टूरिस्ट प्लेस - Best Tourist Place in South India

ऊटी

तमिलनाडू की नीलगिरी पहाड़ियों पर बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी जो सैलानियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगहों में से एक है। ऊटी को पहाडियों की रानी 'Queen of Hills' भी कहा जाता है। यह हनीमून के लिए सबसे पसंदीदा प्लेस में से एक है। यहां आप बोटेनिकल गार्डन, सुई रॉक व्यू-पॉइंट और रोज गार्डन जैसी शानदार भी घूम सकते हैं।

End of Feed