Offbeat Places Near Delhi: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और 2025 को बेहतर बनाने के लिए घर से बाहर निकलने का यह सबसे उपयुक्त समय है। अगर आप दिल्ली या इसके आसपास हैं, तो हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑफबीट डेस्टिनेशन की लिस्ट तैयार की है। वन्यजीवन के सर्वोत्तम अनुभवों से लेकर विरासत और प्रकृति में खो जाने तक इन स्थानों में वो सब कुछ है जिसकी एक ट्रैवलर को तलाश होती है।
Offbeat places near Delhi
पवलगढ़: दिल्ली-एनसीआर से सिर्फ 5.5 घंटे की दूरी पर बसा पवलगढ़ उत्तराखंड में स्थित एक शानदार ऑफबीट डेस्टिनेशन है। बाघों, हाथियों, तेंदुओं और पक्षियों की लगभग 400 प्रजातियों का ये घर है। कॉर्बेट नेशनल पार्क के बेहद करीब ये जगह है जहां आपको ज्यादा भीड़भाड़ नहीं मिलेगी।
अल्मोडा: दिल्ली के निकट बेहद अनोखा पर्यटन स्थल अल्मोडा उत्तराखंड के उच्च हिमालय में स्थित है। दिल्ली-एनसीआर से लगभग 8 घंटे की ड्राइव आपको इस कम चर्चित हिल स्टेशन पर पहुंचा देगी। कसार देवी मंदिर, बॉब डायलन, उमा थुरमन यहां पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है।
मुक्तेश्वर: मुक्तेश्वर के दीदार करना एक अनोखा आनंद है। ये जगह नैनीताल के करीब है चारों ओर पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी बेहद ही खूबसूरत ये जगह आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां से आपको नंदा देवी शिखर के दृश्य दिखाई देंगे। परिवार, दोस्तों या फिर अकेले जाने के लिए ये ऑफबीट डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
