Pangong Frozen Lake Marathon 2027: फरवरी में जमी हुई झील पर दौड़ने का मौका, जानें पैंगोंग फ्रोजन लेक मैराथन 2027 की तारीख और खास बातें

Pangong Frozen Lake Marathon 2027 के आयोजन की जानकारी सामने आई है। जानें रेस की तारीखें, 5 से 55 किमी तक की कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन फीस और जरूरी सावधानियां।

Pangong Frozen Lake Marathon 2027: लद्दाख की खूबसूरती को देखने के लिए लोग अक्सर गर्मियों का इंतजार करते हैं। नीले आसमान, ऊंचे पहाड़ों और पैंगोंग झील के खूबसूरत नजारों के बीच घूमने का अपना अलग मजा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी झील पर जब चारों तरफ बर्फ जम जाए, तब वहां दौड़ना कैसा होगा? वह भी माइनस तापमान में, जहां हर कदम आपकी हिम्मत और सहनशक्ति का इम्तिहान लेता है।

Pangong Frozen Lake Marathon 2027

फरवरी 2027 में कब होगा पैंगोंग फ्रोजन लेक मैराथन (AI Image)

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो फरवरी 2027 में लद्दाख का पैंगोंग फ्रोजन लेक मैराथन आपके लिए खास हो सकता है। इस अनोखी दौड़ का आयोजन 24 और 25 फरवरी 2027 को किया जाएगा। इस बार आयोजन की थीम द लास्ट रन रखी गई है, जो हिमालय के बदलते मौसम और ग्लेशियरों पर जलवायु परिवर्तन के असर की ओर भी ध्यान खींचती है।

End of Feed