Delhi Gateway Places On Youth Day 2024: दिलवालों की दिल्ली में तो दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। दिल्ली में घूमने (Places In Delhi) के जगह की कमी नहीं है। लेकिन जब बात दोस्तों के साथ घूमने की आती है तो शायद ये देखना पड़ जाता है कि कहां जाएं। फैमिली के साथ तो घूमना आसान है, लेकिन दोस्तों के साथ जगह देखनी पड़ती है। दोस्त-यारों के साथ हम वहीं जाते हैं, जहां मजा आए और ढेर सारी मस्ती हो। वैसे भी 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे 2024 (International Youth Day 2024) है और रविवार भी, तो आप इस खास दिन पर अपने जिगरी दोस्तों को लेकर यहां बताएं 5 खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं।
Visit These 5 Delhi Places Famous Between Young People -
1) कनॉट प्लेस (Connaught Place)
बात दिल्ली की हो और कनॉट प्लेस का जिक्र न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। CP वो जगह है, जहां नौजवान सबसे ज्यादा हैंगऑउट करते हैं। यहां तो बच्चे टिकटॉक वीडियोज बनाने के लिए भी जाते हैं। यहां पर आप शॉपिंग और खाना-पीना दोनों ही बड़े आराम से कर सकते हैं।
2) हौज खास (Hauz Khas)
हौज खास गांव दक्षिण दिल्ली का बढ़िया इलाका है। दोस्तों संग घूमने के लिए यहां की वाइब ही एकदम अलग है। अगर आप इस जगह पर जाएंगे तो आपको यहां कॉलेज के बच्चे घूमते-फिरते दिख सकते हैं। दिल्ली में अगर दोस्तों के साथ हैंगऑउट करना है, तो ये जगह आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। यहां कई कैफे और बेकरी हैं, जहां आप हैंगऑउट करने के लिए जा सकते हैं।
3) कुतुब मीनार (Qutub Minar)
इतिहास के शौकीनों के लिए कुतुब मीनार काफी शानदार जगह है। यहां आप दोस्तों और पार्टनर के साथ मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। शांति से बैठकर बातें कर सकते हैं, साथ ही खाना पीना भी कर सकते हैं। ये जगह रात के समय और भी ज्यादा खूबसूरत दिखता है।
4) इंडिया गेट (India Gate)
इंडिया गेट युवाओं और परिवारों के लिए दिल्ली के सबसे फेमस पिकनिक स्पॉट में से एक है। यहां न केवल नौजवान बल्कि फैमिली भी काफी घूमने के लिए आती हैं। वीकेंड पर तो यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है, सर्दी हो या गर्मी यहां किसी भी समय लोग घूमने के लिए आ जाते हैं।
5) जंतर-मंतर (Jantar-Mantar)
जंतर-मंतर एक और चिल ऑउट वाली जगह है, जहां कॉलेज के बच्चे और पार्टनर सबसे ज्यादा घूमने-फिरने के लिए आते हैं। जयपुर में प्राकृतिक वेधशाला को देखते हुए इसे बनाया बनाया गया था। युवाओं के लिए दिल्ली की ये जगह भी काफी फेमस है। जंतर मंतर सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों के पथों को भी ट्रैक कर सकता है और इससे भविष्यवाणी भी की जा सकती है।
