Road Trip: पहाड़, बादल और रोमांच, नॉर्थ ईस्ट की सबसे खूबसूरत रोड जर्नी, हर मोड़ पर है जादू

Northeast India Road Trip: नॉर्थ ईस्ट की ट्रिप प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही संस्कृति और रोमांच से भरपूर होती है। रोड ट्रिप के जरिए अगर आप एक्स्प्लोर करने का प्लान करते हैं तो ये अनुभव आपको जीवन भर याद रहेगा। यहां कुछ रोड ट्रिप का सुझाव दिया गया है जो आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है।

North East Travel: रोड ट्रिप सुनने में तो अच्छा लगता है लेकिन इसकी योजना बनाना और असल में रोड ट्रिप पर जाना चुनौतियों से भरा हुआ होता है। नॉर्थ ईस्ट एक ऐसी जगह है जो घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। अगर आप नॉर्थ ईस्ट की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ रोड ट्रिप रूट आपको यहां सजेस्ट किया गया है जिसके इर्द-गिर्द आप यात्रा का प्लान बना सकते हैं। हालांकि, इन जगहों पर एक्सप्लोर करने से पहले आपको तमाम तरीके की तैयारियां जैसे परमिट की जांच और गाड़ी की स्थिति जांचना बेहद अनिवार्य है।

चेरापूंजी → डावकी → मावलिननोंग: ये यात्रा रूट आपको प्रकृति के साथ घुलने-मिलने का मौका प्रदान करता है। यात्रा के दौरान आपका सफर बेहद सुहावना हो जाएगा। ये दूरी तकरीबन 85 किलोमीटर है।

End of Feed