Tourist Places Arunachal Pradesh: नॉर्थ ईस्ट घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। नॉर्थ ईस्ट बेहद सुंदर है लेकिन ज्यादातर पर्यटक इसकी खूबसूरती से अनजान है। अगर आप प्रकृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो फिर आपको अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करनी चाहिए। शहरी जीवन की आपाधापी से दूर यहां आप बर्फ से ढके पहाड़, प्राचीन मठ देख सकते हैं। अनदेखी सुंदरता और संस्कृति से भरा हुआ ये राज्य घूमने-फिरने वालों के लिए जन्नत है। सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता के लिहाज से ये यात्रा आपके लिए बेहद खास होगी।
north east
तवांग मठ: अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान तवांग मठ की यात्रा करना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। तवांग मठ समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ों से घिरा हुआ यह शांत मठ आपको हैरान कर देगा। अरुणाचल के सबसे शांत पर्यटन स्थलों में से एक तवांग मठ आपको अलग ही अनुभव देगा।
रोइंग: दिबांग घाटी में स्थित रोइंग ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग करने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है। रोइंग की यात्रा के दौरान मेहाओ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में समय बिताना बिल्कुल भी मत भूलें। इसके अलावा मेहाओ झील भी यहां का प्रमुख आकर्षण है।
सेला दर्रा: अरुणाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक सेला दर्रा है। समुद्र तल से 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित सेला दर्रा एडवेंचर से भरी यात्रा होगी। हिमालय का शानदार नजारा आप यहां से देख सकते हैं। सर्दियों के मौसम में इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।
