Taj Mahotsav 2025: ताज महल आगरा का पर्याय है और ज्यादातर पर्यटक इस अजूबे का दीदार करने के लिए ही आगरा का रुख करते हैं। लेकिन, बेहद कम लोग इस बात को जानते हैं कि आगरा शहर एक उत्सव का भी आयोजन करता है जो हर साल लाखों पर्यटकों को ध्यान खींचता है। सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित यहां ताज महोत्सव आयोजित किया जाता है जो एक कार्निवल से कम नहीं है।
शिल्पकारों द्वारा चलाए जाने वाला यह कार्यक्रम भारत भर से सैकड़ों कारीगरों के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। ताज महोत्सव, यूपी सरकार के सहयोग से ताज महोत्सव समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। शिल्प और संस्कृति का ये वार्षिक उत्सव अपने 34वें संस्करण के लिए आगरा में वापस आएगा। 1992 में इस सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अबतक इसकी भव्यता अद्भुत ऊंचाइयों तक पहुंच गई है।
मालूम हो कि इस बात ताज महोत्सव 2025 की थीम 'धरोहर' है। इस महोत्सव के माध्यम से भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर प्रकाश डाला जाएगा। शिल्प मेला 2 मार्च तक चलेगा, जबकि सांस्कृतिक प्रदर्शन 27 फरवरी को समाप्त होगा।
इस वर्ष के लाइनअप में कलाकारों का एक रोमांचक मिश्रण जिनमें श्रद्धा मिश्रा, मालिनी अवस्थी, आस्था गिल, सुनील ग्रोवर, ब्रजेश शांडिल्य, पीयूष मिश्रा और नितिन कुमार शामिल हैं आपको देखने को मिलेंगे। ताज महोत्सव के आयोजन स्थल में आप तमिलनाडु की लकड़ी और पत्थर की नक्काशी, दक्षिण भारत और कश्मीर की कलात्मकता, भदोही के खूबसूरत हरे-भरे कालीन और देश भर की साड़ियां खरीद सकते हैं।
