यात्रा

IRCTC Tour Package: हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, धार्मिक यात्रा का लें आनंद, ना के बराबर है खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: श्रद्धालुओं के पास धार्मिक यात्रा करने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए खाटू श्याम जी के दर्शन का बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। परिवार के साथ दर्शन पर जाने के लिए भी ये पैकेज बेस्ट है। पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं जैसे बुकिंग और खर्चे से जुड़ी हुई जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package, Khatu Shyam Ji Temple: हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा। वक्त आ गया है आपका परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपकी खाटू श्याम जी के दर्शन की मनोकामना पूरी होने जा रही है। आईआरसीटीसी ने Shree Khatu Shyam Ji Darshan नाम से नया पैकेज लॉन्च किया है जिसका कोड SCBSR14 है।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 फरवरी 2025 को बिलासपुर से ट्रेन नंबर 20845/बीएसपी-बीकेएन एक्सप्रेस ट्रेन में 18.25 बजे आपको चढ़ना होगा। बिलासपुर से जयपुर तक रात्रिकालीन रेल यात्रा होगी। गौर करने वाली बात ये है कि 27 फरवरी के अलावा आप आने वाले किसी भी गुरुवार को पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

जयपुर में 2 रात के लिए शानदार एसी रूम में आपके रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो खर्चा 20,760 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 13,520 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 11,435 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 9,785 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932242, 9390112759 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article