कोई हिल स्टेशन नहीं, मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है ये शहर, बारिश की हर बूंद जहां बन जाती है राजसी कविता

Monsoon mein Kahan Jayein: मानसून में घूमना है तो यह शहर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जहां मौसम सुहाना और वातावरण साफ रहता है। खास बात यह है कि यहां मच्छरों की कोई परेशानी नहीं होती। बिना हिल स्टेशन गए भी आप यहां प्राकृतिक सुंदरता और शांति का भरपूर आनंद ले सकते हैं। जानें कहां जना है आपको।

Monsoon mein Kahan Jayein: मानसून में मन घर पर नहीं लग रहा तो भीड़-भाड़ वाली पहाड़ियों को छोड़िए और उदयपुर की ओर रुख कीजिए। मानसून में 'ये जवानी है दीवानी' से खासतौर पर मशहूर हुआ यह शहर बारिश में हरा-भरा और रोमांटिक हो जाता है। राजस्थान के शाही वैभव का गहना है उदयपुर। यह शहर अपनी झीलों, महलों और शाश्वत आकर्षण के लिए जाना जाता है। खाने-पीने के लिहाज से भी ये एक परफेक्ट जगह है। तो आपको फिल्मी वाइब्स के साथ अगर सैर सपाटा करना है तो ये शहर आपके ट्रैवल प्लान में तुरंत शामिल हो जाना चाहिए।

Udaipur in Monsoon Season

मानसून में घूम आएं उदयपुर

उदयपुर में कहां घूमें

लेक पैलेस

ये जवानी है दिवानी में अदिति की जादुई शादी का बैकड्रॉप याद है? वह शानदार दृश्य पिछोला झील के किनारे फिल्माया गया था, जिसमें शानदार लेक पैलेस दूर तक झिलमिला रहा था। पानी पर शालीनता से तैरता हुआ, यह विरासत होटल सफेद संगमरमर की वास्तुकला और झील के विस्तृत दृश्यों से घिरा हुआ है। बोट राइड से इसका पास घूमने का भी अलग ही मजा है।

End of Feed