रात की रोशनी में और भी खूबसूरत लगती हैं भारत के ये जगहें, ट्रैवल लिस्ट में जरूर करें शामिल

दिन के उजाले पर आपके कई जगहों पर घूमा होगा, लेकिन आज हम आपको देश की 5 ऐसी शानदार जगहें बताएंगे जहां नाइट लाइट में गजब का नजारा देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Night Tourism in India: बात जब घूमने की आती है, तो लोग अक्सर दिन के समय ही घूमना पसंद करते हैं। क्योंकि दिन के उजाले में किसी जगह की खूबसूरती को देखना एक अलग अनुभव होता है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो रात के समय रोशनी से जगमगाकर और भी आकर्षक नजर आती हैं। रंग-बिरंगी लाइट्स, शांत माहौल और चमकती इमारतें इन जगहों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। अगर आप अपनी ट्रैवल के दौरान कुछ अलग और यादगार अनुभव करना चाहते हैं, तो भारत की इन 5 जगहों (Night Travel Destinations) को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Night Tourism in India

रात की रोशनी में खूबसूरत दिखती हैं ये जगहें

मरीन ड्राइव (मुंबई)

मुंबई का मरीन ड्राइव देखने पर्यटक दिन और रात दोनों समय पहुंचते हैं, लेकिन रात के समय इसकी पहचान और भी खास हो जाती है। सड़क के किनारे लगी रोशनियां दूर से किसी हार की तरह दिखाई देती हैं, इसलिए इसे 'क्वीन नेकलेस' कहा जाता है। मरीन ड्राइव पर अरब सागर की लहरों के बीच चमकती रोशनी और ठंडी हवा यहां के माहौल को बेहद खास बना देती है। रात में यहां बैठकर शहर की रफ्तार को महसूस करना अपने आप में एक अलग अनुभव है।

End of Feed