Munnar Travel Guide in Hindi: केरल का प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। देश-विदेश के कोने-कोने से पर्यटक इस खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा के लिए आते हैं। पश्चिमी घाट की गोद में स्थित मुन्नार शांत वातावरण और ठंडे मौसम के लिए भी टूरिस्टों को खासा पसंद आता है। मुन्नार की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प मुन्नार का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।
Munnar Travel Guide
मुन्नार के प्रमुख आकर्षण (Top Attractions in Munnar)
एराविकुलम नेशनल पार्क, राजामाला हिल्स, कुंडला झील, मट्टुपेट्टी डैम, टी म्यूजियम और चाय बागान मुन्नार के प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा अद्भुत घाटी दृश्य और बादलों के बीच से गुजरने का अनुभव आप यहां टॉय स्टेशन से ले सकते हैं। ट्रेकिंग और पिकनिक के शौकीन पर्यटक अट्टुक्कड़ झरना और ब्लॉसम पार्क का रुख कर सकते हैं।
मुन्नार कैसे पहुंचे (How To Reach Munnar)
अलुवा या एर्नाकुलम मुन्नार के निकटतम रेलवे स्टेशन हैं। दोनों स्थानों से सड़क मार्ग द्वारा मुन्नार की यात्रा बेहद आराम से की जा सकती है। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लगभग 110 किमी दूर) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। सड़क मार्ग का अगर आप चुनाव करते हैं तो केरल और तमिलनाडु के कई शहरों से मुन्नार अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
मुन्नार में रहने की जगह (Accommodation)
जोस्टेल मुन्नार, ग्रीन रिज, टी काउंटी, रिवलेट रिजॉर्ट यहां रहने के कुछ फेमस स्टे हाउस हैं। मुन्नार में आपको बजट होटल: ₹800 - ₹2000 प्रति रात के लिए मिल जाएगा। मिड-रेंज होटल: ₹2000 - ₹5000 तक की कीमत में मिल जाएगा।
आने का सही समय (Best Time to Visit Munnar)
अक्टूबर से मई के बीच मुन्नार घूमने के लिए आदर्श समय होता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है ऐसे में पर्यटक खुलकर इस प्यारी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जून से सितंबर के बीच अगर आप यात्रा का प्लान करते हैं तो इस दौरान हरियाली तो अधिक होती है लेकिन भारी बारिश का खतरा बना रहता है।
खाने-पीने के विकल्प (Food Guide)
केरल थाली, इडली, डोसा, सांभर, ऐपम व स्टू यहां खाने-पीने के शानदार विकल्प हैं जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए। इसके आलावा मुन्नार की ताजा मसाला चाय जरूर चखें जो आपका दिन बना देंगी।
