Monsoon Travel India: अगर मानसून में घूमने जा रहे हैं गोवा, तो पहले पढ़ लें यह खबर

Monsoon Travel India: मानसून का मिजाज बदला- बदला नजर आ रहा है। अगर आप बारिश के मौसम में गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ट्रिप पर जाने से पहले ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।

Monsoon Travel India: जुलाई का महीना आते ही हर साल गोवा और आसपास के इलाकों में तेज बारिश देखने को मिलती है। यही वजह है के लोग मानसून का मजा लेने के लिए गोवा घूमने का प्लान कर सकते हैं। लेकिन, इस बार मानसून ने थोड़ा अलग रुख अपनाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गोवा और पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी रहने वाली है। दूसरी तरफ बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, खासकर गोवा या पूर्वी भारत की तरफ तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।

Monsoon Travel India

मानसून में गोवा घूमने का प्लान (फोटो- canva)

गोवा में आमतौर पर जुलाई के मध्य तक लगातार तेज बारिश देखने को मिलती है। लेकिन इस बार 16 जुलाई तक यहां सिर्फ हल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में 17 जुलाई के बाद से यहां तेज बारिश होने की संभावना है। गोवा के अलावा यही स्थिति कोंकण तट, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल रही है। सप्ताह के आखिर तक मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है।

End of Feed