Malaysia Budget Trip In Hindi: कम बजट में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार मलेशिया जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां कम खर्च में आपको ज्यादा अनुभव कैसे मिले इसे डिटेल में यहां बताया गया है। संस्कृति, खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिकता मलेशिया को एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाती है आइए जानते हैं कि कम बजट में आप खुलकर यहां कैसे एन्जॉय कर सकते हैं।
Malaysia Budget Trip (photo- canva)
फ्लाइट टिकट बुकिंग और ठहरने की व्यवस्था: ऑफ-सीजन में 2-3 महीने पहले फ्लाइट टिकट बुक करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। लो-कॉस्ट एयरलाइंस जैसे- एयर एशिया, स्कूट, मालिंडो एयर का आप चुनाव कर सकते हैं। ₹12,000 से ₹20,000 राउंड ट्रिप का औसत रेट है। ₹700 से ₹1,500 प्रति रात के खर्चे पर आपको हॉस्टल/गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। बुकिट बिंटांग (कुआलालंपुर), जॉर्ज टाउन (पेनांग), चाइनाटाउन कुछ लोकप्रिय बजट इलाके हैं।
बजट में घूमने लायक प्रमुख जगहें: पेट्रोनास ट्विन टावर्स, बटू केव्स, लंगकावी द्वीप, कैमरून हाइलैंड्स, पेनांग यहां बजट में घूमने लायक प्रमुख जगहे हैं। रात में लाइट शो से लेकर स्ट्रीट आर्ट और हेरिटेज टाउन के दीदार आप यहां कर सकेंगे।
खाना और स्ट्रीट फूड: स्ट्रीट फूड का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं। ₹100 से ₹300 प्रति दिन में आपका आराम से पेट भर जाएगा। नासी लेमक, रोती चनाई, चार क्वे तियो, सटाय यहां कुछ लोकप्रिय व्यंजन हैं। बजट ट्रिप प्लान करते हैं तो कुल अनुमानित खर्च तकरीबन ₹25,000 से ₹35,000 तक हो सकता है।
