यात्रा

Maharashtra Tourism: महाराष्ट्र का छोटा सा यूनीक रेलवे स्टेशन, DDLJ वाली देता है फील

Maharashtra Tourism: आज हम आपको जिस रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं वह भीड़-भाड़ वाले बड़े रेलवे स्टेशनों से बिल्कुल अलग है। यह जगह कोई बड़ा टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, लेकिन इसकी सादगी आपका दिल जीत लेगी।

Image

महाराष्ट्र का छोटा सा यूनीक रेलवे स्टेशन (फोटो: x)

Maharashtra Tourism: रोमांच की चाह में पर्यटक हमेशा किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको जिस शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं वह स्थान ना केवल फिल्म निर्माताओं को काफी पसंद आता है बल्कि घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए भी ये किसी यादगार अनुभव से कम नहीं है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे DDLJ एक ऐसी फिल्म है जिसने भारतीय सिनेमा में रोमांस को एक नई परिभाषा दी। आज भी लोगों के मन में फिल्म से जुड़ी लोकेशन ताजा है। बस उसी लोकेशन के बारे में आपको यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर फटाफट से आप भी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

आपटा रेलवे स्टेशन

आपटा रेलवे स्टेशन, जो कि रायगढ़ जिले में स्थित है, डीडीएलजे के कई महत्वपूर्ण दृश्यों का स्थल रहा है। यह स्टेशन नवी मुंबई से केवल दो घंटे की दूरी पर है और यहां तक पहुंचना भी बेहद आसान है। अगर आप अपने साथी के साथ डीडीएलजे के क्लाइमेक्स को फिर से जीना चाहते हैं, तो आपटा स्टेशन एक बेहतरीन स्थान है। इस स्टेशन की सबसे बड़ी खूबी इसका शांत माहौल है। यहां आते ही ऐसा लगता है जैसे समय थोड़ा धीमा हो गया हो। आसपास हरियाली है, छोटे-छोटे खेत हैं और दूर-दूर तक फैला खुला आसमान है।

फोटोग्राफी के लिए बेस्ट

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और घूमने-फिरने के दौरान कुछ यादों को सजोंना चाहते हैं तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट है। जहां आप शानदार फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा सुबह की हल्की धूप और शाम का गोल्डन ऑवर इस जगह को और भी फिल्मी बना देता है। अगर आप इंस्टाग्राम या यूट्यूब के लिए कंटेंट बनाते हैं, तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी।

फिल्म उद्योग में आपटा की भूमिका

आपटा रेलवे स्टेशन ने कई अन्य प्रसिद्ध फिल्मों के लिए भी शूटिंग स्थल के रूप में कार्य किया है। खाकी, रंग दे बसंती और बागी जैसी फिल्मों ने भी यहां के खूबसूरत नजारों का लाभ उठाया है। हालांकि, फोटो शूट से पहले आपको आपटा स्टेशन के अधिकारियों से अनुमति लेना आवश्यक है। यह ना केवल एक रोमांटिक अनुभव होगा, बल्कि आपके जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक बन जाएगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article